फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की भूमि पर बने भवन पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
इकौना बाईपास स्थित नाले की भूमि पर बने पक्के मकान को हटाती जेसीबी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना बाईपास स्थित नाले की भूमि पर पक्का निर्माण कर लिया गया था। जिसे शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम इकौना ने जेसीबी लगवाकर ध्वस्त करवा दिया।
विज्ञापन

इकौना तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर के ही इकौना बाईपास निवासी पुत्तन लाल ने गाटा संख्या 3087 व 3086 की बैनामा शुदा जमीन खरीद कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। जिसके बगल में नगर पंचायत इकौना द्वारा जलनिकासी के लिए नाले की भूमि आरक्षित की गई थी। पुत्तन लाल ने आरक्षित नाले की भूमि पर चारदीवारी एवं पक्का भवन बनाकर कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत पर तहसीलदार इकौना द्वारा 122 बी की कार्रवाई की गई थी। जिसकी अपील आरोपी पक्ष द्वारा जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के न्यायालय पर की गई थी। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने सुनवाई करते हुए अपील को खारिज कर आरोप की पुष्टि की थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को तहसील प्रशासन की ओर से तैनात किए गए तहसीलदार पीके राय, नायब तहसीलदार व लेखपाल मनीष शुक्ला भारी संख्या में पुलिस व पीएससी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा भूमि की पैमाइश कराकर निशानदेही के बाद अवैध भवन निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। उप जिलाधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि कस्बा इकौना में बरसात का पानी गिरने से जलभराव हो जाता था।
विज्ञापन

साहू तालाब के बगल से नाले के लिए आरक्षित भूमि से पानी बाईपास की ओर निकाला जा रहा था। लेकिन नाले पर पक्का भवन बना लिए जाने के कारण कस्बा इकौना मोहल्ला गौतम नगर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। बारिश होने से ब्लॉक परिसर, बसअड्डा, महिला चिकित्सालय, केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय व निरीक्षण भवन में पानी भर जाता था। कस्बावासियों को नाला खुल जाने के बाद बरसात का पानी निकलने से काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें