कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के जेतवन स्थित गंध कुटी में बृहस्पतिवार को भंते भवरानंद की अध्यक्षता में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें बौद्ध भिक्षु संघ ने बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की प्रार्थना की। इस दौरान भंते धम्म कीर्ति, भंते नाग बुद्ध, धमविद्या, शिलसागर, भंते नाग घोष, नाग बुध, नाग लोक, भंते नाग उदय, भंते कीर्ति सागर, भंते नागसेन, भंते नाग कश्यप, भंते नाग विष, अमित सागर, भंते नाग कश्यप आदि मौजूद रहे।
डीएम ने किया सदर तहसील का निरीक्षण
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील भिनगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में जाकर राजस्व रिकार्ड के बस्तों के रखरखाव के साथ ही एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, भूलेख अनुभाग, कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्था को भी जांचा-परखा। निर्देश दिया कि रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से पूरी साफ सफाई के साथ रखा जाए। आरसी वसूली के लक्ष्य को पूरा करने में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए वसूली बढ़ाने का निर्देश भी दिया। कहा कि तहसील में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के सेवा पुस्तिका तथा पासबुक को अपडेट रखा जाए। इस दौरान एसडीएम भिनगा आशुतोष, तहसीलदार भिनगा रामप्यारे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।