फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि... से गूंजी तपोस्थली

Fri, 26 May 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। तपोस्थली पहुंचे दल ने बौद्ध भिक्षु फरासरि सुथिचाइ थाईलैंड के नेतृत्व में गंध कुटि पर विशेष पूजन कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु फरासरि सुथिचाइ की अध्यक्षता में दो फरवरी को नागपुर से निकली धम्म यात्रा शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंची। इस दौरान बौद्ध भिक्षु ने बताया कि यह यात्रा राजगीर, बोधगया, कुशीनगर होते हुए श्रावस्ती पहुंची। इस दौरान समूची तपोस्थली भगवान बुद्ध की करुणा हो, करुणा हो, करुणा हो, बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि... के उद्घोष से गुंजायमान रही। इस दौरान आनंद सुमन सारी, भंते मित्र सेन, ज्ञान सागर, धम्म सागर, ज्ञाना लोक, नाग रत्न आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें