फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बुद्ध ने दी जीवों पर दया की शिक्षा

Wed, 17 Jun 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कौशाम कुटी पर पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में मंगलवार को महाराष्ट्र के बौद्ध अनुयायियों का दल पहुंचा। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के अध्यक्षता में कौशाम कुटी पर पूजा अर्चना की। इस दौरान भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने उपदेशों में मनुष्य को जीवों पर दया करने की शिक्षा दी है। हम सभी को उनकी शिक्षा का पालन करते हुए सभी जीवों के सुख-दुख को अपना सुख-दुख समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञानोदय प्राप्त होने के बाद से उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से कई दुष्ट प्रवत्ति वाले लोगों के हृदय को परिवर्तित कर उन्हें सज्जन बनाया है। इस मौके पर भंते नागलोक, धम्म सागर, धम्म पिरय, आनंद सागर, निर्मल सागर आदि लोग रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें