फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखों को दूर करने का बुद्ध ने दिखाया मार्ग : भिक्षु

Wed, 20 May 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में पूजा करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली में मंगलवार को श्रीलंका के बौद्ध अनुयायियों का दल पहुंचा। उन्होंने बौद्ध भिक्षु माता सुमेधा थेरो के नेतृत्व में गंध कुटी पर पूजा अर्चना की। इस दौरान भिक्षु ने अनुयायियों को उपदेश देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने मनुष्य को दुखों से मुक्ति पाने का मार्ग बताया है। बुद्ध ने बताया है कि मनुष्य यदि लोभ, मोह को छोड़ दे तो उसके दुख समाप्त हो जाएंगे। वहीं, यदि मनुष्य अपने आप को संतुष्ट मान ले तो फिर उसे किसी चीज की जरूरत नहीं रहेगी। इस मौके पर काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें