फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिजली का टूटा पोल दे रहा दुर्घटना को दावत

Sun, 14 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बिजली निगम की लापरवाही आम जन के लिए दुर्घटना का सबब बन सकती है। मल्हीपुर बैरियल तिराहे से भंगहा जाने वाले मार्ग पर कोकल गांव के किनारे लगा विद्युत पोल टूटा हुआ है। इस पोल का सपोर्ट वायर भी टूटा है। इसके चलते पोल मुख्य मार्ग की तरफ झुका हुआ है। पोल पर लगे सपोर्ट वायर के सहारे ही हाई टेंशन लाइन रुकी है। ऐसे में तेज हवा के कारण कभी भी यह पोल हाई टेंशन लाइन को लेकर जमींदोज हो सकता। इससे राहगीरों की जान आफत में आ सकती है। मुख्य मार्ग की पटरी पर लगे इस पोल को न तो बदला जा रहा है और न ही टूटे सपोर्ट वायर को ही दुरुस्त कराया जा रहा है। ऐसे में मार्ग से गुजरने वालों को दुर्घटना की आशंका सताती रहती है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बावजूद निगम के जिम्मेदार समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। जबकि यह मार्ग जमुनहा तहसील, ब्लाॅक व मल्हीपुर थाना क्षेत्र को जिला मुख्यालय भिनगा व हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के गांवों को जोड़ता है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने डीएम नेहा प्रकाश से हस्तक्षेप कर विद्युत पोल व सपोर्ट वायर को दुरुस्त कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें