फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण से लड़ने में सहायक है स्तनपान : डॉ. प्रवीण

Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भंगहा सीएचसी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी देते अधीक्षक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भंगहा सीएचसी में सोमवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय में भी किशोरियों को जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. प्रवीण कुमार ने स्तनपान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए मां को नवजात को स्तनपान कराना चाहिए। शिशु को छह माह तक सिर्फ मां के दूध पर निर्भर रखना आवश्यक है। मां के दूध में शिशु के सभी पोषक तत्व होते हैं। यूनिसेफ के एपीसी अनुराग सिंह ने स्तनपान के तकनीकी पहलुओं पर जानकारी दी। डीपीएम नीरज वर्मा ने बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाना आवश्यक है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। जीवन के पहले छह माह तक मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। इस मौके पर बीपीएम रवि चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें