श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई क्षेत्र में सोमवार को लगभग एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे और फसलों को संजीवनी मिली। बारिश के बाद खेतों में पानी भरने से कई किसानों को खाद की टॉप-ड्रेसिंग करते देखा गया। वीरपुर निवासी किसान सहदेव, नीलेश मिश्रा और शोभाराम ने बताया कि बारिश से खेतों में खाद की टॉप-ड्रेसिंग का पानी भर गया है। उन्होंने तुरंत खाद की टॉप-ड्रेसिंग कर दी। किसानों ने उम्मीद जताई कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर ऐसी बारिश होने से सिंचाई का खर्च बचेगा। खेत में लगी धान, मक्का, गन्ना आदि फसलें लहलहा उठीं। आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। बच्चों ने भी झमाझम बारिश का खूब लुत्फ उठाया।
बारिश
बारिश