श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी घनश्याम चौरसिया पहुंचे। उन्होंने एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के साथ विभिन्न चौकियों, चेकपोस्ट व नाका पॉइंट्स का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। एसएसबी जवान व पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले की जांच कर रहे हैं।