श्रावस्ती। जिला प्रशासन विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चला रही है। इसके तहत अब प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक बीएलओ अपने संबंधित बूथ पर दो घंटे मौजूद रहेंगे। एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस पहल से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा। साथ ही लोगों को मतदाता सूची देखने व फार्म संख्या छह, सात व आठ को भरने में भी सहूलियत हाेगी। (संवाद)