महामंकोल परिसर में कंबल के साथ छात्र।
- फोटो : महामंकोल परिसर में कंबल के साथ छात्र।
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को महामंकोल छाय धम्मा डिवोटेड लैंड वर्ल्ड पीसफुल सेंटर की प्रेसिडेंट डॉ. वांगकोड सिंधीपाल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कटरा व ग्राम चक्र भंडार, हुसैन जोत, कटरा व भिट्टी के छात्रों को कंबल व शिक्षण सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। इनकी सेहत व शिक्षा का हम सभी को ख्याल रखना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।