फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धर्म की स्थापना के लिए हुआ श्रीराम अवतार

Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित झारखंडी मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम से आए प्रवाचक पंडित प्रेमनाथ मिश्र ने सोमवार को भगवान श्रीराम के अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में जब धरती पर असुरों का आतंक अधिक हो गया, देवता भी असुरों के आतंक से भयभीत रहने लगे तब भगवान श्रीहरि विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ के घर श्रीराम के रूप में अवतार लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मानव लीला करते हुए असुरों का वध कर धर्म की स्थापना की। कथा के दौरान श्रीराम जन कल्याण सेवा कमेटी के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें