फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वोटर चेतना महाअभियान के जिला कार्यशाला में जुटे भाजपाई

Tue, 17 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वोटर चेतना महाअभियान के तहत भिनगा में मंगलवार भाजपा की एक कार्यशाला का आयोजन पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को सभी बूथों पर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वह नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करा सकें।
विज्ञापन

लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे ने कहा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी व संगठन की रीति, नीति व कार्यों को बताएं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, संजय कैराती पटेल, रणबीर सिंह, अजय वर्मा, गीता गुप्ता, सरिता सिंह, अंजली मिश्रा व संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के मनोहरापुर निवासी नंदकुमार व घनश्याम पुत्रगण अमिरका प्रसाद के बीच भूमि के बंटवारे का विवाद है। शनिवार को दोनों भाईयों में इसी को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें नंद कुमार घायल हो गया था। नंद कुमार ने एसपी प्राची सिंह को पत्र देकर आरोप लगाया कि गिलौला पुलिस कार्रवाई न करके सुलह का दबाव बना रही है। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें