फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपा चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान

Sun, 21 May 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय भिनगा में जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद भाजपाई। -संवाद
विज्ञापन
जिला कार्य समिति की बैठक में तय हुई रूपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा जिले में महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके लिए रविवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
बैठक में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान भाजपा के सबसे बड़े अभियानों में से एक है। इसके माध्यम प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देगा। साथ ही जिले में सम्मेलन व जनसभा के माध्यम से जिलेवासियों से संवाद किया जाएगा। जिसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो सदैव मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष ददन मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां हर कार्य के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए कार्य है। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हर समाज, हर वर्ग के लिए सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास तथा अंत्योदय के मूल मंत्र पर कार्य किया है। एमएलसी डाॅ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता निर्माण व राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना ही भाजपा का ध्येय है। बैठक में जगदंबिका वर्मा, विनोद शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल, दिवाकर शुक्ला, प्रेम सिंह नायक, रमन सिंह, उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, सरिता सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें