फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

Wed, 09 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अवध क्षेत्र प्रभारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने बुधवार को श्रावस्ती का सांगठनिक प्रवास कर जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग परिचयात्मक बैठक की। बैठक में दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान किया और विधानसभा चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीढ़ बताया, जो अभियानों और योजनाओं को सफल बनाते हैं। भाजपा ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास'' सिद्धांत पर आधारित है। मोदी और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से 2027 में दोबारा भाजपा सरकार बनाने हेतु एकजुट होने को कहा। दद्दन मिश्रा ने मोदी-योगी के विकास कार्यों से भाजपा की लोकप्रियता बढ़ने की बात कही। उन्होंने 2027 में 2017 वाली जीत दोहराने का विश्वास जताया। क्षेत्रीय महामंत्री राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित और समाजहित समर्पित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें