फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जेआरएफ में बीना ने हासिल की 209वीं रैंक

Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बीना शुक्ला।
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम सेमरी चकपिहानी के मजरा राधानगर निवासी बीना शुक्ला ने भूगोल विषय से नेट जेआरएफ उत्तीर्ण कर 209 वीं रैंक हासिल की है। बीना ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा भिनगा स्थित लव विद्या पीठ में हुई। इसके बाद उन्होंने राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की। राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया। विषय के बदलाव के बावजूद भूगोल में जेआरएफ पास कर उन्होंने अपनी मेहनत और अध्ययन क्षमता प्रदर्शित किया है। बीना सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में योगदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें