जेआरएफ में चयनित होने के बाद बीना को सम्मानित करते राम पार्टी के लोग।
गिलौला। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राधानगर निवासी बीना शुक्ला ने भूगोल विषय में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। बीना की इस उपलब्धि पर मंगलवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्र ने उन्हें सम्मानित किया। सर्वेश टीम के साथ उनके घर पहुंचे और मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इन प्रतिभाओं को सही मंच मिलना चाहिए।