फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइकें भिड़ी, महिला सहित पांच घायल

Sat, 17 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम बकवा के मजरा कौव्वापुर निवासी मुंशीलाल शनिवार को बाइक से इकौना जा रहे थे। साथ ही बाइक पर उनके परिवार के ही सोनू, कंचना व आदित्य भी सवार थे। तभी भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग पर ग्राम भुजंगा के पास केन नाला सड़क पर बकरी आ गई। इससे वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रहे ग्राम अचलापुर निवासी शनि की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें