तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चौगोई निवासी अर्जुन प्रजापति उर्फ छोटू (20) की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार की रात वह मजदूरी कर बहराइच से चौगोई लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से सोनवा स्टोर मोड़ के पास से नहर के रास्ते होकर गांव की ओर मुड़ा, तभी रास्ते में टूट कर लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत डीपी सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)