फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

Fri, 13 Mar 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा। बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर पडुहिया निवासी श्रीनिवास (26) नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम जमारिसिया निवासी मयाराम (40) के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से मल्हीपुर क्षेत्र के बरुहा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर उल्टहवा पुल के निकट सामने से आ रही कार से उनकी बाइक टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मल्हीपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां पर हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मल्हीपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें