इकौना। ग्राम पंचायत सेमगड़ा निवासी सद्दाम (26) रविवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे। इकौना-भिनगा मार्ग पर भामेपारा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सद्दाम को राहगीरों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजवाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सद्दाम की ससुराल हरिहरपुररानी में है। रविवार को वह ससुराल गए थे।