तुलसीपुर/गिरंट बाजार। गिलौला क्षेत्र के ग्राम भौंसवा निवासी सुरेश कुमार (26) बुधवार को बाइक से नासिरगंज-बदला मार्ग होते हुए बदला चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोनवा क्षेत्र के ग्राम चंदनकोटिया के सामने वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे। इसके बाद बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नासिरगंज पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। राहगीरों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।