श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पसपुरवा निवासी पुजारी (25) अपने भाई रमेश (18) को लेकर सोमवार को बाइक से भिनगा आए थे। जहां से वापस लौटते समय चिल्हरिया-भिनगा मार्ग पर अंटा तिराहे के निकट सड़क पर एक पेड़ गिरा था। रफ्तार अधिक होने से पुजारी बाइक को नियंत्रित नहीं कर सके और पेड़ से टकरा गए। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। राहगीरों ने बताया कि वाहन चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।