श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम चहलवा निवासी रामकुमार (35) बृहस्पतिवार को बाइक से बहराइच जा रहा थे। तभी भिनगा-बहराइच मार्ग पर बरदेहरा तिराहे के निकट रामकुमार बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।