जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित गंगापुर के पास पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो मवेशियों से टकरा गई। इसमे बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत होलिया गांव निवासी बबलू व सिरसिया गांव निवासी मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर दिया है।
खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हमला
तुलसीपुर (श्रावस्ती)।सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर निवासी रऊफ मोहम्मद शनिवार रात लक्ष्मण नगर के पास अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के ही दुगहरा निवासी अशोक कुमार व लक्ष्मण नगर निवासी कन्हई लाल भी पहुंच गए। इन्होंने पड़ोस के किसान ननके के बारे जानकारी मांगी। रऊफ मोहम्मद ने ननके के बारे में जानकारी न होने की बात कही। इस बात से नाराज दोनों ने रऊफ मोहम्मद पर ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।