फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फर्जी वेबसाइट व लिंक से रहें सावधान

Wed, 12 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं, किशोरियों व छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट व संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग विवरण व अन्य गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। सभी को यूपी कॉप एप व सीसीटीएनएस प्रणाली के तहत मिलने वाली ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें