फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सस्ते व लुभावने वादों से रहें सावधान

विज्ञापन
चौपाल में जानकारी देती महिला सिपाही। - फोटो : चौपाल में जानकारी देती महिला सिपाही।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध के प्रति सचेत किया गया। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया पर आने वाले सस्ते व लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहें। ये साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड लगाएं। चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व महिला हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें