श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, रुपये के लेनदेन, महिला आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। एसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों को निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने व निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया है। अगर कहीं भी लापरवाही मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।