श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में बुधवार को कानून व्यवस्था को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी घनश्याम चौरसिया ने गैंगस्टर के वांछित अपराधियों, महिला अपराधों, जनसुनवाई, निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा एक्ट, पुरस्कार घोषित अपराधियों, उनको को सजा दिलाने व गोवध अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई आदि का फीडबैक लिया।
उन्होंने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजने का निर्देश दिया। थाना प्रभारियों को ऐसे स्पॉट चिह्नित करने को कहा कि जहां अपराध होने की आशंका रहती है, वहां पिकेट ड्यूटी, रात्रि गश्त तथा पीआरवी बढ़ाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ इकौना संतोष कुमार, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा सहित सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।