कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता हुई। डीएम ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रभावशाली शिक्षा देने के लिए लर्निंग बाई डूइंग, स्पेस लैब और भविष्य में एआई लैब की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से समस्याओं की जानकारी देने की अपील की। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 982 विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। 161 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय स्थापित हैं, 167 बालिका शौचालय बने हैं और 715 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय पूर्ण हैं। 277 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है, जबकि 880 विद्यालय फर्नीचर से संतृप्त हैं। 860 विद्यालयों में बाउंड्रीवाल पूर्ण है। ब्लैक बोर्ड, रंगाई-पुताई, रैम्प और सबमर्सिबल पंप से शत-प्रतिशत विद्यालय संतृप्त हैं।