फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गणेश चतुर्थी पर पंडालों में विराजे बप्पा

Mon, 14 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तुलसीपुर गांव में स्थित ब्रम्हदेव मंदिर में स्थापित की गई श्री गणेश की प्रतिमा।
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर पंडाल सजाकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमाओं की पांच से सात दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना होगी। भिनगा में व्यास गद्दी चौराहा, शंकरी सिंह चौराहा और ईदगाह चौराहे के पास गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इसके अलावा इकौना नगर, लक्ष्मणनगर, गिलौला समेत अन्य स्थानों पर भी पूजा पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों में सोमवार देर शाम तक प्रतिमाओं की स्थापना कर नेत्र पट्टिका खोली गई, जिसके बाद आराधना शुरू हुई। तुलसीपुर क्षेत्र के ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आरती कर भगवान गणेश का स्वागत किया। आरती के दौरान पूरा पंडाल ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें