फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रोजगार के लिए ऋण देने में ढिलाई पर बैंक को देना होगा जवाब

Sat, 16 Dec 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक के दौरान पीएलपी पुस्तक का विमोचन करतीं
विज्ञापन
जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार शाम जिला स्तरीय सलाहकार समिति व जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पीएलपी पुस्तक का विमोचन भी किया।
बैठक में डीएम कृतिका शर्मा ने बैंकों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न योजना के तहत भौतिक लक्ष्य के अनुरूप प्रगति कम मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही समय पर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी आवेदन पर ऋण स्वीकृत नहीं हो पा रहा है तो उसका कारण भी बताएं। बेरोजगारों को रोजगार के लिए ऋण देने में शिथिलता बरतने वाले बैंकों की अब जवाबदेही तय होगी। इसमें लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन अग्रणी बैंक प्रबंधक सुभाष चंद्र मित्रा ने किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, डीडीएम नाबार्ड कैलाश चंद्र जोशी, आरएम आर्यावर्त बैंक विनोद कुमार तिवारी, निदेशक आरसेटी संदीप यादव, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, सहायक प्रबंधक मनीष वर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें