श्रावस्ती। बैंक की सुरक्षा का जायजा शुक्रवार को पुलिस के अधिकारियों ने लिया। इस मौके पर सभी सीओ ने अपने-अपने क्षेत्रों के बैंक में स्थापित सुरक्षा उपकरणों को देखा। इसके साथ ही बैंक में आने-वाले ग्राहकों को जालसाज से बचने के टिप्स दिए।
इस मौके पर सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे ने नगर क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जबकि क्षेत्राधिकारी जमुनहा सतीश कुमार शर्मा ने मल्हीपुर व क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार ने इकौना व गिलौला क्षेत्र के बैंकों में लगे सीसीटीवी, सायरन सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया। इसके साथ ही बैंक के बाहर संदिग्ध व्यक्तियों को हटाने के लिए संबंधित थानों को निर्देश दिया।