फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बैंक प्रबंधक पर लगाया लोन देने के लिए कमीशन मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा चिरैया गांव निवासी वंशीलाल यादव ने डीएम को शिकायती पत्र देकर इंडियन बैंक महरू मूर्तिहा शाखा के प्रबंधक पर लोन देने के लिए कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। वंशीलाल ने शिकायती पत्र में बताया कि वो शिक्षित बेरोजगार हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रिंटिंग प्रेस मशीन के लिए लोन आवेदन किया था। आवेदन के बाद उनको तीन लाख रुपये के लोन की स्वीकृति हुई है। स्वीकृति के बाद 27 जनवरी 2025 को उनकी लोन पत्रावली बैंक में आ गई और उसके बाद से वो बैंक के चक्कर काट रहे हैं। वंशीलाल ने आरोप लगाया कि नौ जुलाई को बैंक प्रबंधक ने उनसे 2500 रुपये एक व्यक्ति के खाते में भेजने के बाद लोन मिलने की बात कही। उन्होंने रुपये भेज दिए और उसके बाद भी लोन नहीं मिला। वंशीलाल ने बताया कि प्रबंधक अब 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। मामले में शाखा प्रबंधक वैभव का कहना है कि उन्होंने न रुपये लिए हैं और न कमीशन की मांग की है। सिर्फ एस्टीमेट को को सही करवाने की बात कही थी। शिकायतकर्ता के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें