फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंडी में रखी जाएगी मतपेटिका, वहीं होगी मतगणना

Tue, 02 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा के पटना खरगौरा स्थित गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करती डीएम साथ में अन्य अ
विज्ञापन
श्रावस्ती। मतपेटिका मंडी में रखी जाएगी। वहीं पर मतगणना भी होगी। मंगलवार को डीएम ने मंडी के सभी कमरों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्मिक व मतगणना एजेंट कहां तक जाएंगे, इसकी भी जानकारी ली। जिले में मतदान चार मई को होगा। मतदान के बाद मतपेटिका का संग्रह मंडी समिति में किया जाएगा। मतपेटिका वार्डवार रखी जाएगी। इसके लिए कमरों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है। स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को जांचने के लिए डीएम नेहा प्रकाश मंगलवार मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया की मतपेटिका रखने के बाद मंडी को सीज कर दिया जएगा। यहां पीएसी की तैनाती रहेगी। इसके साथ सीसीटीवी की निगरानी अलग से होगी। यदि कोई प्रत्याशी स्ट्रांग रूम की निगरानी करना चाहता है तो वह एक निश्चित दूरी से निगरानी कर सकता है। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें