फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बड़े मंगल पर गूंजते रहे बजरंगबली के भजन

Wed, 27 May 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
तपोस्थली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। - फोटो : तपोस्थली में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। तराई में मंगलवार सुबह से ही पवन पुत्र बल पवन समाना, जय रघुवीर जपत हनुमाना सहित अन्य भजनों व मंत्रों की ध्वनियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कहीं सुंदरकांड तो कहीं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जेष्ठ माह के चौथे मंगलवार को सड़क किनारे सजे पंडालों में पूरी, छोला, हलुआ, बूंदी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। भिनगा जिला चिकित्सालय के निकट, खैरी मोड़, तहसील गेट, हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। तपोस्थली में जेतवन प्रवेश द्वार पर पुरातत्व विभाग की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। नवीन माॅर्डन थाना के प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा ने हनुमान जी की पूजा कर भंडारे का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें