श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा के मजरा कलंदी पुरवा निवासी कासिम उर्फ कनऊ को 680 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसकी ओर से अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस सुदामा प्रसाद के न्यायालय पर जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसका विरोध विशेष अभियोजक द्विजेंद्र कुमार मिश्रा व अरुण कुमार सिंह ने किया। इसके बाद मंगलवार को एडीजे ने आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
अधिवक्ताओं में शोक
श्रावस्ती। जिले के पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी व भयापुरवा निवासी भृगुनंदन सिंह की लखनऊ में डेंगू के इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर भिनगा में अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
इस दौरान न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। जिससे भिनगा तहसील सहित न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान राजेंद्र प्रकाश पांडे, सुरेश चंद्र तिवारी व दिलीप तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।