फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज की वजह से जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के पटना में बनी पानी टंकी तीन दिनों से वीरगंज बाजार के लोगों के लिए शो पीस बनी हुई है। दरअसल, लो वोल्टेज की समस्या के कारण यहां से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय के वीरगंज बाजार सहित पटना के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया गया था। ब्लॉक मुख्यालय के पास वीरगंज बाजार स्थित इस टंकी से लो वोल्टेज की समस्या के कारण तीन दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जमुनहा व वीरगंज बाजार में अक्सर लो वोल्टेज की समस्या रहती है। इससे स्थानीय निवासियों की जलापूर्ति भी बाधित रहती है। कई बार ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ जाने से भी जलापूर्ति से वंचित होना पड़ता है।
वहीं, कई माह पूर्व पाइप लाइन फटने के कारण पटना व ऐठा गांव सहित मल्हीपुर थाना परिसर, लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज वीरगंज, लाल बहादुर इंटर कॉलेज वीरगंज आदि क्षेत्रों में पेयजल की समस्या से है। स्थानीय निवासी गौरी शंकर सोनी, विनय गुप्ता, सतीश सोनी, राधे गुप्ता, बांके लाल, मालती प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, सुनील कुमार मिश्रा आदि का आरोप हैं कि पाइन लाइन दुरुस्त नहीं कराई गई है। इस सम्बंध में जलनिगम के अवर अभियंता कुलदीप पाठक का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। फटी पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें