फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में बहा स्कूल फिर बनेगा, फंड मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पांच वर्ष पूर्व राप्ती नदी की बाढ़ में बहे प्राथमिक विद्यालय बरंगा की याद आखिरकार अफसरों को आ ही गई। अमर उजाला ने जब इस मुद्दे का उठाया तो आनन-फानन में स्कूल निर्माण के लिए फंड जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी का प्राथमिक विद्यालय, बरंगा पांच वर्ष पूर्व राप्ती नदी में आई बाढ़ में बह गया था। इके बाद गांव के एक व्यक्ति ने स्कूल निर्माण के लिए कुछ जमीन दान कर दी थी। यही नहीं बच्चों को पढ़ाने के लिए अपनी झोपड़ी भी दे दी थी। दान में मिली जमीन पर स्कूल निर्माण अब तक नहीं हुआ है। इस कारण बच्चों को इसी झोपड़ी में बैठकर पढ़ना पड़ता था।
अमर उजाला ने 21 व 23 सितंबर के अंक में प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया। इसके बाद बीएसए अमिता सिंह ने एक पत्र जारी कर सूचना दी कि प्राथमिक विद्यालय, बरंगा के निर्माण के लिए मिनरल फंड से बजट मिल गया है। स्कूल का निर्माण जल्द ही प्रारंभ होगा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए उन्हें नजदीकी स्कूल में बैठाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें