फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से निकलने लगा पानी, कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा/श्रावस्ती। राप्ती नदी का जलस्तर सोमवार को सामान्य हो गया। गांवों में घुसा पानी बाहर निकलने लगा है, लेकिन नदी ने कई स्थानों पर कटान तेज कर दिया है। जलभराव के कारण कई स्थानों पर घरों की दीवारें गिर गईं हैं।
विज्ञापन

नेपाल से आए पानी के कारण राप्ती का जलस्तर बढ़ गया था। इसके कारण कई गांवों में पानी घुस गया था। सोमवार को राप्ती का जलस्तर सामान्य हो गया। पानी उतरने से ग्रामीणों को राहत मिली वहीं तटीय इलाकों में कटान भी शुरू हो गया है। वीरपुर, लौकिहा, बंरगा, सलारू पुरवा, पिपरहवा, जोगिया, शमशेरगढ़, भरथा ,चमारन पुरवा, शिकारी, विचाऊ पुरवा, हरिहरपुर, करनपुर, पोदली, पोंदला, लक्ष्मणपुर, सेमरहनिया, भगवानपुर, ऐठा, अशरफ नगर व सधाई पुरवा कटान शुरू हो गया है। खेत भी कटकर नदी में बह रहे हैं।
जमुनहा के ग्राम कथरा माफी के मजरा हसनापुर निवासी राम जियाव यादव के घर की कच्ची दीवार ढह गई। वहीं, बगल में फूलमती के घर की दीवार भी गिर गई जिससे वह जख्मी हो गई। फूलमती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कंपोजिट विद्यालय, वीरपुर लौकिहा में कीचड़ व जलभराव के कारण सफाई कर्मी राम कुमार वर्मा गिरकर घायल हो गए। रसोइयां निर्मला देवी भी गिरकर घायल हो गईं। दोनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हीपुर में कराया गया। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग राशन सुखाने के लिए सड़क का सहारा ले रहे हैं। एसडीएम, जमुनहा सौरभ शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र मेें हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें