फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने नल से पानी पीकर परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड/कैसरगंज/रिसिया (बहराइच)। एक दिवसीय दौरे पर आये डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को जरवल में 343.58 लाख की लागत से निर्मित ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ैट्यूबवेल, पंपिंग व क्लोरीन प्लांट की क्रियाशीलता का जायजा लेने के साथ ही टैप से आ रहे पानी को चुल्लू से पीकर उसकी गुणवत्ता को भी परखा। इसके बाद उन्होंने कैसरगंज सीएचसी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन

कैसरगंज अंतर्गत जल जीवन मिशन फेज-1 अंतर्गत ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम सौरभ सुमन ने बताया कि परियोजना से 18 राजस्व ग्राम व 32 मजरों में 22.68 किमी पाइप लाइन के द्वारा 849 मकानों में पेयजल कनेक्शन देकर स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है। उसके बाद डिप्टी सीएम ने सीएचसी कैसरगंज व 50 बेडेड मैटरनिटी विंग का निरीक्षण कर भवन व परिसर की साफ-सफाई, मरीजों व तीमारदारों को मिलने वाली चिकित्सकीय व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। दूसरी तरफ रिसिया पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी कार्यालय पर डिप्टी सीएम के आगमन की बांट जोह रहे ग्रामीणों में डिप्टी सीएम के न पहुंचने से मायूसी भी रही।
बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित परसेंडी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक चारा काटने वाली मशीन के पास पहुंच गये और मवेशियों के लिए चारा काटने लगे। इसे देखकर आसपास मौजूद लोग भौचक्के रह गए। डिप्टी सीएम के चारा काटने का सात सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने गौशाला संचालकों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ ही गो सेवा के लिए खुद मशीन के पास रखे हरे चारे को काट कर उसे गायों को खिलाया। उसके बाद उन्होंने गाय को माला पहनाकर उनके चरण भी छूए। कहा कि खेती किसानी की बेहतरी के लिए गोवंशों की सुरक्षा करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें