फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। पत्नी को विदा कराकर वापस घर लौट रहे युवक ने मंगलवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर भलुहिया दसौंधी गांव के निकट नहर में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों की सुचना पर पहुंची इकौना पुकिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इटवारिया निवासी मोहित शुक्ला पत्नी प्रज्ञा को लाने अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के ग्राम खरगौरा बस्ती गया था जहां से मंगलवार दोपहर पत्नी को मोटरसाइकिल से वापस घर ला रहा था। इस दौरान रास्ते मेें कलह व अज्ञात कारणों से मोटरसाइकिल भालुहिया दसौंधी ग्राम स्थित नहर के पास रोक दी। इसके बाद मोहित अचानक नहर में कूद गया। पत्नी की चीख-पुकार व आसपास मौजूद लोगों का शोर सुन भारी भीड़ जमा हो गई। इसमें से किसी ने इकौना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है। वहीं, घटना के बाद प्रज्ञा पूरी तरह बदहवाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें