फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार आज, शिवालयों में जुटेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन के अंतिम सोमवार पर आज शिवालयों में शिवभक्तों का जमावड़ा लगेगा। आज पड़ने वाले सावन मास के अंतिम सोमवार को कहीं कोई चूक न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

सावन मास का अंतिम सोमवार आज पड़ रहा है। ऐसे में सिरसिया के पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर सहित गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, इकौना के बेचूबाबा व जमुनहा क्षेत्र के जगपतिनाथ व जंगली नाथ महादेव के साथ ही कटरा के बनी नाथ महादेव व गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ महादेव सहित अन्य शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटेगी। शिवभक्त सावन के अंतिम सोमवार को देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक के लिए रविवार देर रात से ही रवाना रवाना हो रहे हैं।
इस दौरान इन प्रमुख शिवालयों में आज सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवरियों का दल भी रवाना हो चुका है। जिनके द्वारा आज जलाभिषेक किया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कहीं कोई चूक न हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख शिव मंदिरों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें