इकौना। इकौना देहात के मजरा नत्थापुरवा व रानीपुर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. एके सिंह के निर्देश पर भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा हॉस्पिटल की ओर से आयोजित शिविर में 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डॉ. रमेश मिश्रा ने बताया की शिविर में कुल 100 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इससे अब उन्हें पांच लाख रुपये तक का निशुक्ल इलाज मिल सकेगा।