फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह पर निकाला जागरूकता वाहन

Sat, 01 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट से शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता वाहन निकाला गया। जिसे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायतराज, पशुपालन व नगर निकाय का सहयोग लिया जा रहा है। यह जागरूकता वाहन नगर-नगर, गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि गंदगी से तमाम तरह की बीमारियां फैलती हैं, लोगों को चाहिए कि वह स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
विधायक राम फेरन पांडे ने जिलेवासियों से आबादी के बीच में बने सूअर बाड़े को आबादी से दूर करने, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अपने घर के पास सफाई रखने, जलभराव न होने देने, शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने, की सलाह दिया। इस दौरान कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो वारंटी गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शनिवार भरथा बेलभरिया निवासी दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लैलू व बैधू उर्फ वीरेंद्र पुत्र रामदेव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर दोनों भाईयों को संबंधित न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें