कटरा। जिले के पांच विद्यालयों में निजी संस्था की ओर से 16 से 20 नवंबर तक जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। संस्था के संस्थापक दीपक जैन ने बताया कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, जीवन कौशल, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की जानकारी दी जाएगी। वहीं, शिक्षकों को प्रेरणा, सकारात्मक शिक्षण दृष्टिकोण, भावनात्मक कल्याण, तनाव प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती, पीएमश्री विद्यालय कटरा, बीपी मेमोरियल विद्यालय कटरा और जेतवान इंटर कॉलेज श्रावस्ती में होंगे।