फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल विवाह उन्मूलन पर जागरूकता गोष्ठी

Mon, 21 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा ​स्थित चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में शप​थ लेती छात्राएं
विज्ञापन
कटरा। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में सोमवार को सद्भावना संस्था के बैनर तले बाल विवाह उन्मूलन पर जागरूकता गोष्ठी हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीषा ओझा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अभिशाप है, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को बाधित करता है। पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। छात्राओं शिखा पटेल, माही तिवारी और सना खान ने कानूनी प्रावधानों और सामाजिक रूढ़ियों पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता योगेंद्र मणि त्रिपाठी और संचालन प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान संतोष कुमार यादव, कल्पना द्विवेदी, पंकज दुबे व विमल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें