श्रावस्ती। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को इकौना में जागरूकता रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता ईओ इकौना विनीत कुमार ने की। यह कार्यक्रम आगामी दो अक्तूबर तक चलेगा।
मार्ग दुर्घटना में जख्मी
गिलौला(श्रावस्ती)। गिलौला निवासी अफसर अली बृहस्पतिवार को बाइक से माजरे ईदगाह स्थित बाबा की मजार पर मत्था टेकने जा रहा था। मुख्य मार्ग से जैसे ही वह मजार की ओर मुड़ा तभी इकौना की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जख्मी अफसर को सीएचसी गिलौला से संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
कार्यशाला का हुआ आयोजन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई द्वारा सोशल मीडिया व आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शाश्वत शुक्ला मौजूद रहे। उन्होंने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की।