श्रावस्ती। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों में पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगनों के माध्यम से मतदान के प्रति वोटरों को जागरूक किया। इकौना के चंद्रावती स्मारक रॉयल इंटर काॅलेज व राजकीय हाईस्कूल दिकौली में मतदाता जागरूकता के लिए पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।