फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल श्रम रोकथाम के प्रति किया जागरूक

Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल श्रम व बाल विवाह रोकथाम के लिए शुक्रवार को एएचटी थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने टीम के साथ हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बदला चौराहे पर जागरूकता चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने बाल श्रम व बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह व बाल श्रम करवाने पर होने वाली दंडात्मक कार्रवाई से अवगत करवाया। उन्होंने मानव तस्करी रोकने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। चौपाल के बाद उन्होंने टीम के साथ चेकिंग अभियान भी चलाया और विभिन्न प्रतिष्ठानाें की जांच की। इस दौरान उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, अर्चना पांडेय, अमोल कुमार, मोहम्मद यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें